तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस शहर के कांग्रेसियों द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेसियों के द्वारा वृक्षारोपण व पौधा वितरण किया गया। पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने कहा कि पूरे देश मे राहुल गांधी का जन्म सेवा दिवस के रूप में मनाया गया इसी तारतम्य में हमने भी वृक्षारोपण और पौधा वितरण कर इस दिन को मनाया। राजकुमार केशरवानी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश की आवाज है और देशवासियों के साथ वे हर संकट में खड़े है। इस दौरान मौजूद कांग्रेसियों ने संसद सदस्य राहुल गांधी के लंबी उम्र की कामना की।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर पौधा वितरण करने वालो में नगर पंचायत झगराखांड के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रुक्मणी खोबरागड़े, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा, नगर पंचायत झगराखांड के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश यादव एल्डरमैन सोमू श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद मनोज नेताम, गुलाम हैदर राखी सिंह, ममता सोनी, सविता पूरी, अफाक अहमद, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद शमी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव हफीज मेमन, अमित कक्कड़, अमित पोद्दार, जुनैद अंसारी, बादल मलिक, रामायण तिवारी, वशीम मंसूरी, सोहैल मेमन, राहुल सोनी, मेहुल यादव, विवेक वैश्य, संतोष लाल, वशीम मंसूरी, सावन शर्मा, आकाश जायसवाल, सौरभ जायसवाल, सुमित जायसवाल विकास रतिया, ध्वनित कुमार, आर्यन, अंकित अग्रवाल, विजय गुप्ता, मोहम्मद शमी, लालबहादुर, हिमांशु, शोबित, शशांक, विवेक, शब्बीर, सूरज एवं सैकड़ो की संख्या में एनएसयूआई एवं युथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours