तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
शहर में बढ़ते अपराधों और महिलाओं के साथ हो रहे अनाचार पर अंकुश लगाने की बात हमेशा ही कही जाती रही है।मगर इस क्षेत्र में और तेजी लाने के प्रयास से जिले में प्रबल स्त्री फाऊंडेशन का गठन सामाजिक कार्यकर्ता डा रश्मि सोनकर के द्वारा किया गया है। जिसकी एक बैठक संस्था के पंजीकृत कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में आहुत की गई।
डा.रश्मि सोनकर ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था को समाज में हो रहे अपराधों के कारण पर काम करते हुए जागरुकता तथा महिलाओ की सुरक्षा, यौन अपराधों के प्रति जागरूक करना, गुड टच बेड टच की जानकारी देना बच्चों की हक के लिए कानूनी सलाह के साथ साथ विभिन्न क्षेत्र में कार्य करना है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रुप में डॉ रश्मि सोनकर , उपाध्यक्ष शीला सिंह , कोषाध्यक्ष प्रियंका राय एवं सचिव प्रतिमा प्रसाद संरक्षण सदस्य के रूप में पुर्णिमा पुष्पाकर, रामकिशोर श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है ।
कार्यक्रम में डॉ. तेजकांत सोनकर,संतोष जैन,रुबी पासी,अंकुर जैन,आशीष मजुमदार पंकज दुबे,दीपक कुमार यादव,माहेश्वरी सिंह,निशा बंधन, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर के द्वारा की गई।
as

+ There are no comments
Add yours