अंर्नगल आरोप लगाना मेरी छवि घूमिल करने का प्रयास – मुक्ता सिंह चौहान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

वर्तमान बैकुंठपुर नगर पालिका सीएमओ के द्वारा उनके नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद में रहते हुए उनके ऊपर लगे गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि यह मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य किया गया प्रपंच है । उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के संबंध में कहा कि मेरे खिलाफ न तो किसी प्रकार की जांच की गई और ना ही शासन ने मुझे किसी प्रकार के आर्थिक घोटाले के आरोप में संलिप्त पाया । इस दौरान कुछ लोगों द्वारा लगातार मुझे प्रताड़ित करने के उद्देश्य इस तरीके का प्रपंच किया जा रहा है। जिसका मैं न्यायालय के माध्यम से समुचित जवाब जल्द ही दूंगी । उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका के पद पर रहते हुए 10 साल पुराने संपत्ति एवं समेकितकर की राशि एसईसीएल से लाकर विभिन्न कार्यों में खर्च किया गया था जोकि नियमों के तहत खर्च हुए थे।

खोंगापानी के तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी व वर्तमान में बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ मुक्ता सिंह चौहान का कहना है कि एसईसीएल से वर्ष 2010-11 से लेकर वर्ष 2019-20 तक संपर्क संपत्ति एवं समिति कर की एक करोड़ 60 लाख 76 हजार राशि कि मेरे और क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरों के अथक प्रयास से नगर पंचायत में लाई गई जिससे वेतन एवं स्थापना कार्य में 62 लाख 65 हजार अनुमानित लागत खर्च किया गया।..

वहीं कोरोना काल में शासन के निर्देश का पालन करते हुए खोंगापानी में बनाए गए 11 कोरन्टिन सेंटर में अनुमानित 50 लाख की राशि खर्च की गई । वहीं क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरों के निर्देश पर जीर्ण शीर्ण हालत में पड़े जानकी वाटिका के जीर्णोद्धार के लिए 15 से 20 लाख अनुमानित खर्च किया गया। वहीं शहर के विभिन्न अन्य विकास कार्यो के लिए 30 लाख खर्च किए गए । 27 मार्च 2021 को खोंगापानी में नगर पंचायत में परिषद की बैठक हुई थी जिसमें मेरे ऊपर किसी प्रकार का आरोप का उल्लेख नहीं किया गया। मेरे स्थानांतरण के तीन माह बाद इस तरीके का दोषारोपण बेवजह किया जाना मेरी छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours