तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
संकुल-हल्दीबाड़ी, विकासखंड-खंडगवां अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पोंड्रीहिल, साजापहाड़ ,मोहन नगर ,सड़क दफाई, शासकीय माध्यमिक शाला हल्दीबाडी, साजा पहाड़ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाड़ी में ऑनलाइन ,ऑफलाइन के तहत मोहल्ला क्लास का नियमित संचालन संकुल प्राचार्य एस. के .एस.बघेल के कुशल मार्गदर्शन एवं शैक्षिक समन्वयक राजेश प्रताप सिंह एवं पूर्व संकुल प्रभारी चंद्रशेखर कश्यप के अथक प्रयास से किया जा रहा है।
दिनांक 05.07.21को सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पोंड्रीहिल, द्वारा संचालित रेलवे स्टेशन और महुआ दफाई हल्दीबाड़ी में मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की कक्षा में हिंदी और गणित विषय में अध्यापन कार्य किया। बच्चों से हिंदी की पुस्तकों में लिखें पाठों को पढ़ने को कहा गया अधिकांश बच्चो के द्वारा पुस्तक पढ़ा गया ।
उन्होंने निरंतरता के साथ पुस्तक पढ़ने हेतु कुछ टिप्स एवं सुझाव दिए साथ ही गणित में जोड़ से गुणा ,घटाव से भाग के तरीकों के बारे में भी बताया तथा अध्यापन कार्य करते समय शिक्षकों को टी एल एम का उपयोग किस प्रकार करना है उसके बारे में भी शिक्षकों चर्चा परिचर्चा किया गया।
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, जहां इस करोना महामारी के कारण विद्यालय बंद है और बच्चे पढ़ाई से वंचित है और शहरी क्षेत्र के शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों के माता -पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इस कारण वे एंड्रॉयड मोबाइल ख़रीदने और इंटरनेट का खर्चा उठाने में सक्षम नही हो पा रहे हैं । ऐसी स्थिति में मोहल्ला क्लास बच्चों को पढ़ाई से जोड़ें रखने का बहुत अच्छा विकल्प साबित हो रहा है ।साथ ही सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को मोहल्ला क्लास में पढ़ने वाले बच्चों मे धारा प्रवाह पुस्तक पढ़ने की दिशा में कार्य करने हेतु(प्रत्येक शिक्षक एक विद्यार्थी) गोद लेने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक विपुलचंद्र भौमिक सहायक शिक्षक जो मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ( शिक्षा दूत) पुरस्कार से सम्मानित है मोहल्ला क्लास संचालन में उनकी भूमिका व प्रयासों की सराहना किया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों बलवंत , कांति खैरवार , शेषनंद रजक , श्रद्धा मुंडू , कुमारी चंद्रवती , धीरेंद्र शर्मा को इस दिशा में सराहना करते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयास रखने हेतु प्रेरित किया।
as

+ There are no comments
Add yours