वाहन में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारें से गुंजा बैकुंठपुर

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरोना महामारी की पाबंदियों के बीच बैकुंठपुर में वाहन में भगवान जगन्नाथ , बलदेव और सुभद्रा देवी की रथ यात्रा निकाली गई. आज सोमवार को लगभग 4 बजे श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी को वाहन पर सवार कर यात्रा निकाली गई.

बता दे कि कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में परंपरागत तरीके से भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलदेव और सुभद्रा देवी की रथ यात्रा निकाली गई। सोमवार को प्रेमबाग से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए पुजारियों तथा श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में शामिल होकर परंपरा का निर्वहन किया।

21 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

उल्लेखनीय है कि बैकुंठपुर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा का आयोजन तकरीबन 21 वर्षों से लगातार किया जा रहा है । कोरोना के कारण यात्रा के रूट में थोड़ा सा बदलाव रहा लेकिन इस परंपरा का धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार पालन किया गया।

रथयात्रा के इस कार्यक्रम में देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलश शिवहरे, अनुराग दुबे, बंटी महराज, आशीष शुक्ला, धनेंद्र मिश्रा, एम एल सोनी, बी एल सोनी, आदित्य नरायण मिश्रा, शारदा गुप्ता, राजू चोदाहा, मनोज सोनी, प्रभाकर सिंह, अभय दुबे, घनश्याम साहू, आयुष नामदेव, मुकेश सोनी, अतुल शुक्ला, कवि महाराज, अरविंद सिंह, दीपक साहू, रमेश गुप्ता, सचिन गुप्ता सहित देवरहा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours