कलेक्टर के निर्देशन पर खाद्य औषधि विभाग ने की छापेमारी की कार्यवाही

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा के नेतृत्व में छापा मारा गया। छापामारी की कार्यवाही की गई जिसमें नेहरु पार्क के पास स्थित संजय ट्रेडर्स प्रो. संजय जिंदिया के यहाँ छापा मारा गया, जहाँ उनके समस्त गोदामों का निरिक्षण किया गया । निरिक्षण के दौरान बहुत सी खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की पाई गई। व गोदामों की साफ सफाई संतोषजनक नहीं पायी गयी । इसके पश्चात् टीम ने कन्फेक्सनरी आयटम की जांच की । जहाँ पर कन्फेक्सनरी में चाकलेट, बिस्कीट, लड्डू भंडारित मिले जिस पर कोई आधारभूत जानकारी अंकित नहीं था । प्रिया कच्ची आम नामक चाकलेट को मिस्ब्रांड ध् अवमानक मानते हुए नमूना जप्त करते हुए सील किया गया। गोदामों से आगामी आदेश तक विक्रय न करने का नोटिस दिया गया है। एवं एक प्रतिष्ठान से शुद्ध प्लस पान मसाला का भी नमूना लिया गया है । कलेक्टर के आदेशानुसार यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours