तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा आयोजित ष्सर्वाेदय संकल्प शिविरष्का आयोजन सूरजपुर एव कोरिया जिले का 13 एवं 14 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के सगुन मेर्रिज गार्डन में सम्पन्न हुआ। शिविर में 46 स्वराज साथियो का पंजीयन किया गया। वंदे मातरम के साथ शिविर की शुरुआत की गई । जिसमे शिविर में उपस्थित कोरिया एवं सूरजपुर जिला के स्वराज साथियों को प्रशिक्षण देने आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ,राष्ट्रीय सचिव एवम टी ओ टी सदस्य ब्रजभूषण पांडेय ने राष्ट्र निर्माण कार्य हेतु चर्चा तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के लक्ष्य के बारे में विस्तृत चर्चा की गई । जिसमें उन्होंने बताया कि पंचायत के चुने जनप्रतिनिधि सत्ता हस्तांतरण नागरिक सशक्तिकरण में इच्छुक साथी मिलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय साझेदार हो सकते हैं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का यही लक्ष्य हमारे जीवन भर का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है। इस उद्देश्य के लिए हम हर पांच पंचायत में एक साथी ढूंढ रहे हैं हम इस निर्माण में आपके साथ जुड़ना चाहते हैं आप अपने क्षेत्र में निश्चित ही पहल कर रहे होंगे साथ मिलकर चलने से हमारी पहल संगठित होगी। दूसरे दिन रात्रि विश्राम के बाद सुबह सभी स्वराज साथियों के द्वारा श्रमदान किया गया एवम बृक्षारोपण भी किया गया।
प्रशिक्षण का समापन मे जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर की अध्यक्षा भगवती राजवाड़े के कर कमलों से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कराया गया उन्होंने अपने उद्बोधन मे सभी पंचायत प्रतिनिधियों को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मे जुड कर काम करते हुये देश को विकेन्द्रीकरण की ओर लाने का अव्वाहन किया । फिर प्रशिक्षण राष्ट्र गान के पश्चात समाप्त किया गया।
शिविर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ,राष्ट्रीय सचिव एवम टी ओ टी सदस्य ब्रजभूषण पांडेय ,राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा , अमित गुप्ता राष्ट्रीय सचिव/छत्तीसगढ़ प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव मो गुलखान , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरण सिंह , संभागीय समन्वयक संगीता राजवाड़े ,संभागीय समन्वयक त्रिभुवन टेकाम ,जिला समन्यवक सूरजपुर जगलाल सिंह ,जिला समन्यवक कोरिया मुख्तार अहमद , जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता सोनवानी ,ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर लक्ष्मी सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ महेंद्र सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर रामचंद्र राजवाडे, ब्लॉक अध्यक्ष लटोरी विनय कुमार गुप्ता, स्वराज साथी रविशंकर राजवाडे , श्रीमती भुनेश्वरी बघेल ,श्रीमती आनंदी सोनपाकर, श्रीमती कुसुम पैकरा, श्रीमती रामवती, श्रीमती सोना मनी टोप्पो , देव कुमार सिंह , नरेंद्र सिंह , सज्जन विश्वकर्मा,प्रेम सिंह आयाम, रोशन लाल पावले प्रमुख रूप से सम्मलित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours