तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर जिले में महाभियान के रूप में जाति प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को प्राथमिकता देते हुए शिविर का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को भी अधिक से अधिक मिल रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल की सफलता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि केवल विकासखंड भरतपुर में ही 3 हज़ार से अधिक आवेदन जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्राप्त हुए हैं। बता दें कि कलेक्टर श्री धावड़े के द्वारा साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में सभी एसडीएम को शिविर आयोजित कर जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋणपुस्तिका वितरण, राशन कार्ड आवेदन जैसी सुविधाएं आसानी से लोगों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
जाति प्रमाण पत्र हेतु जहां पहले हितग्राही को बेहद मशक्कत करनी पड़ती थी, अब शासन की नई नीतियों से सरलता से प्रमाण पत्र प्राप्त कर पा रहे हैं। शिविर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के साथ साथ केसीसी कार्ड, वर्मी कम्पोस्ट, किसान किताब वितरण सहित आय, निवास प्रमाण पत्र वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड हेतु आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
सभी एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में शिविर का आयोजन कर केसीसी के 19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही 14 ऋण पुस्तिका प्रकरण निराकृत तथा 22 फसल बीमा योजना के आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों में 702 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं 339 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 28 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिए गए हैं। विकासखण्ड खड़गवां में कुल 815 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन शिविर एवं स्कूलों में प्राप्त हुए हैं जिसमें 51 अनुसूचित जाति, 566 अनुसूचित जनजाति एवं 198 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन शामिल हैं। इनमें कुल 236 जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिए गए हैं जिनमें 10 अनुसूचित जाति, 192 अनुसूचित जनजाति एवं 34 अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसी तरह विकासखण्ड सोनहत में 15 विशेष पिछड़ी जनजाति, 66 अनुसूचित जाति, 102 अनुसूचित जनजाति एवं 98 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 05 विशेष पिछड़ी जनजाति, 07 अनुसूचित जाति, 67 अनुसूचित जनजाति एवं 48 अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिए गए हैं। । इसी तरह विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 14 विशेष पिछड़ी जनजाति, 69 अनुसूचित जाति, 278 अनुसूचित जनजाति एवं 122 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें कुल 78 विशेष पिछड़ी जनजाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र तैयार कर जारी कर दिए गए हैं। जिन हितग्राहियों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं उनका परीक्षण कर तुरंत जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
विकासखण्ड भरतपुर में 09 जुलाई से शुरू हुए शिविर में 3 हजार से अधिक आवेदन हुए प्राप्त-
विकासखण्ड भरतपुर में 09 जुलाई से चयनित ग्रामों में शिविर आय़ोजित किये जा रहे हैं। इनमें अब तक कुल 3 हजार 869 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के 1401 आवेदन सहित 2 हजार 611 अनुसूचित जनजाति, 332 अनुसूचित जाति, एवं 926 अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदन शामिल हैं। इनमें दस्तावेज सहित एवं दस्तावेज विहीन सभी हितग्राहियों के आवेदन शामिल हैं। दस्तावेज विहीन हितग्राहियों की सुविधा हेतु ग्राम सभा में परीक्षण एनं संकल्प की कार्यवाही आज से प्रारंभ की गई है। आयोजित शिविर में कोविड-19 जांच, अन्य बीमारियों की जांच एवं हितग्राहियों को दवा प्रदान की जाती है। साथ ही वर्मी कम्पोस्ट विक्रय, श्रमिक पंजीयन, सीड किट वितरण का भी कार्य करवाया जाता है। इसके अतिरिक्त राजीव गांधी किसान न्याय योजना फार्म वितरण एवं परीक्षण की भी कार्यवाही शिविर स्थल पर करवाई जा रही है।
as


+ There are no comments
Add yours