चिरमिरी गोदरीपारा काम्पोजिट शराब दुकान को तत्काल हटाये जाने मनेंद्रगढ़ विधायक ने जारी किया पत्र

Estimated read time 1 min read

  • कलेक्टर कोरिया से त्वरित कार्यवाई की रखी बात.
    विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर प्रवास पर है मनेंद्रगढ़ विधायक.

एक सप्ताह से मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने वार्ड की महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों के उज्वल भविष्य एवं सार्वजनिक,धार्मिक स्थलों से आस्था को देख चिरमिरी के गोदरीपारा काम्पोजिट शराब दुकान को तत्काल हटाये जाने मनेंद्रगढ़ विधायक ने कलेक्टर कोरिया को पत्र जारी किया है . और इस पुरे मामले में त्वरित कार्यवाई की बात को प्रथमिकता दी है । विधायक डॉ.जायसवाल ने अपने पत्र में कहा है कि पूर्ववर्ती सरकार में लाहिड़ी कॉलेज के समीप मुख्यमार्ग पर शराब दुकान संचालित हो रही थी उक्त शराब दुकान का स्थानीय लोगो द्वारा विरोध किया जाता था। इस पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं की गई। हमारी सरकार आने के पश्चात् एवं मेरे विधायक बनते ही जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त शराब दुकान को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करवाया गया। जो वर्तमान में गोदरीपारा काम्पोजिट शराब दुकान को आबकारी विभाग द्वारा शासन के सभी नियमों का पालन करते हुए औपचारिकता पूर्ण कर शराब दुकान संचालित करने हेतु आवंटित की गई है। परंतु उक्त शराब दुकान का विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा बंद करने हेतु आंदोलन व विरोध किया जा रहा है। हमारी सरकार व मेरे द्वारा शराब दुकान विवादित जगह पर संचालित हेतु न पूर्व में सहमती थी, न ही आज है। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए गोदरीपारा काम्पोजिट शराब दुकान को तत्काल हटाये जाने की बात कही विधायक डॉ. जायसवाल ने यह भी कहा की वर्तमान समय में मै विधानसभा सत्र के कारण रायपुर प्रवास पर हु मेरी उपस्थिति से पूर्व इस मामले में तत्काल एवं त्वरित कार्यवाई को सुनिश्चित करे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours