BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
पसान क्षेत्र से मूव कर खडगवा की ओर आया गजराज ने उत्पात मचा दिया है। रविवार रात को इसने खडगवा वन परिक्षेत्र के सकडा बीअ के देवाडाढ में दो कच्चे मकानों को तोड़ डाला। वहीं किसानो की खेतो की फसल को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। रात को हाथी दल की ओर से मकान तोड़े जाने के बाद दहशत में आए ग्रामीणों ने दहसत में रात गुजारी।
क्षेत्र के ग्रामीण सुबह होने का इंतजार करते रहे। सोमवार हाथी का लगातार निगरानी करने व ग्रामीणों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। हाथियों का दल रविवार को बैकुन्ठपुर वनमण्डल के खडगवा वनपरिक्षेत्र के बीच जंगल में देखा गया। हाथी रात को विचरण करता हुआ बस्ती की ओर आया तो गांव में हड़कंप मच गया। इसके द्धारा 2 मकान को नुकसान पहुंचाने की खबर है। दोनों ही गांव में लगी फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया है।
घरों मेें दुबके रहे लोग
ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के करिब हाथी आया तो गांव के लोग घरों में दुबक गए थे। हाथियों के आगे बढ़ने के बाद सारे ग्रामीण एकत्रित हुए । सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को नुकसान की सूचना दी। हाथी रात को ही विचरण करते हुए देवाडाढ पहुंच गए। सोमवार की अल सुबह यह हाथी कोरबा वनमण्डल के पसान वनपरिक्षेत्र में चला गया।
फसल को रौंद डाला
ग्रामीणों ने बताया कि हाथी दल ने मक्के सहित अन्य फसल को पूरी तरह से रौंद डाला है। एक हाथी के खेत में चलने की वजह से फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द सर्वे कर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। अधिकरियो ने क्षेत्र में हाथियों के रौंदने से हुए फसल नुकसान की जानकारी लेने गांवों में निरीक्षण किया।
पूरी रात दहशत में
वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि रात को घर के आसपास पर्याप्त रोशनी रखे। इसलिए ग्रामीण अब बाजार पहुंचकर बल्ब की खरीदी कर रहे हैं। मोहला पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रात को घर के आसपास आग भी जला रहे हैं। दहशत के चलते सो नहीं पा रहे हैं। मवेशियों को घर के भीतर बांध रहे हैं। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
एसडीओ ने ली डिटेल
एसडीओ अखलिश मिश्रा ने रेन्जर से हाथी और उसके द्धारा किये गये नुकसान के संबंध में जानकारी ली। वहीं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के साथ ही हाथियों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिस क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट है, वहां के आसपास के गांवों में तत्काल मुनादी कराकर ग्रामीणों की आवाजाही बंद कराई जाए। पूरी सतर्कता बरतने कहा है।
हाथी विचरण फैक्ट
वन मण्डल – कोरिया वनमण्डल बैकुंठपुर
वन परिक्षेत्र – खड़गवां
वृत्त – सकड़ा
बीट – देवाडांड
हाथी संख्या -01
मकान क्षति – 02
फसल हानि – 02
हाथी की वर्तमान स्थिति
विचरण क्षेत्र दिनांक 12/3/2023 को लगभग रात 9 बजे कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज से यह हाथी बेलकामार, मंगोरा, पटपरीहा पारा, सलका, मेंड्रा, बेलबहरा होते हुए भोर में लगभग 4.30ं बजे मरवाही वन मंडल प्रवेश किया। वर्तमान लोकेशन – मरवाही वन मण्डल, अंतर्गत मरवाही रेंज। वर्तमान में वन परिक्षेत्र खड़गवां में हाथी नहीं है। वन परिक्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र खड़गवां के कर्मचारियों के द्वारा हाथी की सतत निगरानी की जा रही है और आसपास के ग्रामों में मुनादी कराई जा रही है।
as




+ There are no comments
Add yours