’’बदहाल व्यवस्था से परेशान स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र’’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में नगरपालिका षिवपुर चरचा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन.आर.रत्नेश द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया गया। स्कूल के लिए नगरपालिका के कुमार गार्डन से पानी सप्लाई हेतु कनेक्शन किया गया है जिसके लिए स्कूल के प्राचार्य को पम्प चालू बंद करने हेतु कर्मचारी नियुक्त करने को कहा गया है। अभी विद्युतीकरण का कार्य चालू है जिसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया गया है। इसके अलावा प्राचार्य एवं शिक्षकों से चर्चा कर जानकारी ली गई। एक-दो छोटे छोटे सुधार कार्य है जिसे ठीक करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रथम तल पर 49.42 लाख रू. के लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अभी तक डी.एम.एफ. मद से 33.63 लाख राशि प्राप्त है। जिसका भुगतान ठेकेदार को किया जा चुका है तथा भूतल पर विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 14.97 लाख रू. स्वीकृत है जिसमें मात्र ठेकेदार को 06.00 लाख रू. का भुगतान किया गया है। जिला से तिथि निर्धारण होते ही लोकार्पण किया जायेगा।
as

+ There are no comments
Add yours