कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बैकुन्ठपुर के राजीव भवन में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया । आयोजन में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे कांग्रेस के पुराने सदस्यों को सहेजते हुए लोगों को जोड़ा जाए। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह, बोले- पुरानों को सहेजकर, नए लोगों को जोड़कर करेंगे काम कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष का राजीव भवन में स्वागत, पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही पर कां्रगेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि नये अध्यक्ष अनुभवी हैं, उनका संघर्ष काफी लंबा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों नेता कोरिया जिला के कार्यकर्ताओं और जनता की जनाकांक्षा के अनुरूप कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कां्रगेस अध्यक्ष नजीर अजहर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव सहित जिला कां्रगेस व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours