बैकुन्ठपुर विधानसभा के आठो प्रत्याशियों के भाग्य पर दो लाख मतदाताओ के फैसले का परिणाम कल

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की सामान्य सीट बैकुन्ठपुर विधानसभा में कुल 08 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला पर मतदाताओ के निर्णय का परिणाम आज सुनाया जायेगा। बैकुन्ठपुर विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद भी जनता खामोशी रही। जनता की चुप्पी में भी दोनो प्रमुख दलो के प्रत्यासीयो को खामोशी में भी अपने पक्ष में बता रहे हैं।

ये थे उम्मीदवार
बैकुन्ठपुर विधानसभा के लिए पूर्वमंत्री भारतीय जनता पार्टी से भइया लाल राजवाड़े, कांग्रेस से अम्बिका सिंहदेव, आम आदमी पार्टी से डॉ. आकाश कुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से दुर्गेश साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी से सोमार साय लोहार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से संजय सिंह कमरो तथा निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन साहू है।

मतगणना को लेकर काउंटडाउन शुरू
मतगणना को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है ऐसे में अब सबको यही इंतजार है कि रविवार को किसकी सूर्याेदय होगा। काउंटिंग को लेकर काउंटर सज चुके है तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है मतगणना को लेकर कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग की सिलसिला शुरू हो जायेगा । जो आने वाली सरकार और 8 प्रत्याशियों के भाग्य को भी तय करेगा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours