न्यू लाईफ में दो दिवसीय एनवल फिएस्टा का आयोजन………..

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग महाविद्यालय में दो दिवसीय एनवल फिएस्टा का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस में क्विज, मेंहदी, पोट डेकोरेशन, लेमन रेश, हेयर स्टाईल, देशभक्ति सिंगिंग (सोलो एण्ड ग्रुप), पारम्परिक नृत्य (सोलो एण्ड ग्रुप) एवं एकल नृत्य जैसे प्रतियोगिता सम्मिलित थे तथा द्वितीय दिवस में छात्र-छात्राओं द्वारा आन्नद मेला, साड़ी डेªपिंग एवं विभिन्न प्रकार के इंडोर गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को चार गु्रप ब्लू, एलो, रेड, एवं ग्रीन, में बांटा गया था। प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने प्रतिभा का भरपुर प्रदर्शन करते हुए हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया एवं अंतिम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रिंस जायसवाल एवं श्रीमति वंदना जायसवाल के साथ संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्युल एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा क्रिसमस केक काटा गया साथ ही नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा क्रिसमश केक के साथ नृत्य का भी भरपुर आन्नद लिया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours