सावधान…….धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना……बैकुंठपुर में दो और कोरोना से संक्रमित

Estimated read time 1 min read

तीन एक्टिव केसो का होम आइसोलेशन में उपचार

बैकुंठपुर में मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर नजर बनाए हुए हैं। सीएमएचओ डा.आर एस सेंगर ने बताया कि बैकुंठपुर में तीन सक्रिय कोरोना के संक्रमित हैं। किसी के भी अभी तक कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। इधर कोरोना की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को बैकुंठपुर में 44 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

घबराने की जरूरत नहीं

जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल ने बताया कि कोविड का नया सब वैरिएंट सार्स काव-2 जेएन-1 खतरनाक नहीं है। इस सब वैरिएंट से पाजिटिव हुए रोगियों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घर पर ही आइसोलेशन में रहते हुए सामान्य उपचार से इसके रोगी ठीक हो रहे हैं। इससे घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours