बैकुंठपुर के सभी श्रीराम भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम जी के अयोध्या वापसी के शुभ अवसर पर भव्य श्रीराम भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजको नेबताया कि 22 जनवरी को भोग भक्तों को बैठाकर सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे एवं भोग वितरण शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक हनुमान मन्दिर प्रांगण के समीप माँ दुर्गा पूजा पण्डाल बाज़ारपारा बैकुंठपुर के सामने संपन्न होगा। 22 जनवरी को प्रातः पूजन और अर्चना सत्र चलेगा इसके पश्चात श्रीराम भजन संध्या होंगी एवं महाआरती तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। शाम की आरती का समय 7 बजे होगी। गौरतलब है कि मई 2023 से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को श्री हनुमानजी का भोग मंदिर के सामने वितरण किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours