रोड सेफ्टी के मॉडल को लेकर सोफिया को मिला विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का पुरस्कार……

Estimated read time 0 min read

इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम में बढ़ाया जिले का गौरव

अम्बिकापुर में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन गत दिवस को किया गया। इसमें कोरिया जिले के बैकुंठपुर इन्द्रप्रस्थ स्कूल की छात्रा सोफिया खान को पुरुष्कार से नवाजा गया। अम्बिकापुर के शा. बहु. उच्च विधालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 5 एवं 6 फरवरी को कराया गया। सडक सुरक्षा और रोड सेफटी को लेकर अपने मॉडल में छात्रा सोफिया ने र्दशाया कि सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का किस प्रकार पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा सहित अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी मॉडल चित्र के माध्यम से दिया। छात्रा सोफिया ने बताया कि प्रति वर्ष देश में व राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। इन सब को देखते हुए अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें। जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लाई जा सकती हैं। सोफिया को उसके मॉडल पर मिले पुरष्कार पर संस्था के संचालक पुष्पेन्द्र सिंह ने उन्हे बधाई और शुभकामनाये देते हुए छात्रा का उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours