अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी शिवदागर वर्मा गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 20.03.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने दो पहिया वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर मंदिर हसौद की तरफ से आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को मंदिर हसौद रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर पड़का गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवदागर वर्मा ग्राम मुनगी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में शराब रखा होना पाया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 40 पौवा अंग्रेजी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन हीरो एच एफ डीलक्स सीजी 04 एल जी 5997 जुमला कीमती लगभग 50000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 259/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -शिवदागर वर्मा पिता स्व. गणेशु राम वर्मा उम्र 58 साल ग्राम मुनगी भांठापारा थाना मंदिर हसौद रायपुर।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours