आर्थिक रुप से कमजोर 560 छात्रो को निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

शिक्षा के अधिकार के तहत जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जिले में जून से शुरू हो गई है। मार्च से प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया था। आरटीई के तहत दाखिला के लिए शासन स्तर से लाटरी निकाली गई। जिसमें जिले के 471 बच्चों की किस्मत खुली। वहीं पूरे जिले में आरटीई के तहत अभी भी 89 सीटें खाली हैं। इन सीटों को दूसरे चरण में जुलाई में लाटरी से भरा जाएगा। आरटीई के तहत दाखिला के लिए पालकों व उनके बच्चों को बेसब्री से इंतजार था। इसे देखते हुए 30 जून तक लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्रो का प्रवेश शुरु हो गया है। कोरिया में 560 सीट के लिए कुल जिले में 1 हजार से अधिक पालकों व बच्चों ने आवेदन किया था। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार लाटरी के बाद शेष 89 सीटों को भरने के लिए दोबारा लाटरी निकाली जाएगी। लाटरी निकलने के बाद अब जल्द हो सभी निजी स्कूलों में दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पालक दाखिला के लिये अपनी तैयारी पूरी रखें। निर्धारित समय के बाद दाखिला नहीं दी जाएगी। दूसरे चरण की लाटरी के तहत शेष सीटों के लिए लाटरी निकाली जाएगी, ताकि आरटीई के शेष सभी सीटों को भरा जा सके।
गौरतलब हो कि पहले चरण में प्रवेश के लिए अप्रैल तक आनलाइन आवेदन किय गया था। आवेदन जमा होने के बाद मई में दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद पात्र-अपात्र छात्रों की सूची भी जारी की गई। स्कूलों की सीटों का आवंटन लाटरी से किया गया। लाटरी में जिनका नाम चयनित हुआ वे 30 जून से आबंटित स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरटीई के तहत करीब 560 सीटों में भर्ती होनी है।

फैक्ट फाईल…….

जिले में आरटीई के तहत आबंटित सीट- 560
लाभान्वित स्कूलो की संख्या – 93
अब तक भरे गये सीटो की संख्या – 471
पहले चरण में पक्रिया पूर्ण करने की तिथि – 30 जून

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours