रिफर केंद्र बन चुके जिला अस्पताल बैकुंठपुर को ईलाज का केंद्र बनाया जाएगा- विधायक

बैकुंठपुर विधायक व पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे बुद्धवार की शाम एक बार फिर बैकुंठपुर जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुॅचे। उन्होने प्रभारी अस्पताल अधिक्षक डॉ भास्कर दत्त मिश्रा के केबिन में भर्ती मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। विधायक ने मरीजों से पूछा अस्पताल से दवाएं मिलती हैं या नहीं? ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीजों को देखते हैं या नहीं? निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर, एनसीआर वार्ड, पीएनसी वार्ड, प्री डिलीवरी वार्ड, ओटी कक्ष का निरीक्षण कर विधायक ने मरीजों से भी बातचीत की और खानपान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई और दवाओं की उपलब्धता को भी देखा। विधायक ने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सीएस को निर्देश दिए।
उन्होने अस्पताल अधिक्षक से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की जानकारी ली, कहां कहां से आते है मरीज इस संबंध मे भी ली जानकारी, अस्पताल प्रबंधन को मरीजों से सरलता पूर्वक बात करने सहित चिकित्सालय मे एक कक्ष रखनें को कहा, विधायक ने कहा दो लोग रहेंगे मै भी आकर बैठुंगा और जिला चिकित्सालय की स्थिति देखुंगा। विधायक बैठे थे तभी एक पिडित महिला पहूंची और अपनी समस्या बताई की बिती रात्रि मनेन्द्रगढ़ से डीलेवरी मामले मे रिफर बैकुंठपुर किया गया था। लेकिन बैकुंठपुर अस्पताल मे रात से रोके हुए है और शाम छः बजे है, विधायक के निर्देश पर सीएस ने सुरजपुर रिफर किया।
इसी दौरान शाम 6 बजे के आसपास मनेन्द्रगढ से एक महिला रिफर होकर बैकुंठपुर जिला अस्पताल भेजा गया था जिसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल में गंभीर डिलेवरी महिलाओ के लिए सुविधा न होने के कारण सूरजपुर जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। विधायक ने आधे घंटे के भीतर दो गर्भवती महिलाओ को सूरजपुर जिला अस्पताल के लिए रिफर कराया और सूरजपुर जिल के सीएस को भी फोन पर जानकारी दिया।

जमकर लगाया फटकार

बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने एमसीबी जिले़ से लगातार गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल भेजे जाने पर एमसीबी के मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी को फोन लगाकर जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि आप लोग आखिर करते क्या है एमसीबी़ को सिर्फ रिफर केंद्र बनाकर रखे हुए हैं क्यों मैरिज वहां से बैकुंठपुर जिला अस्पताल के लिए लगातार रिफर किए जाते हैं इस व्यवस्था में तत्काल सुधार करिए और मैं स्वास्थ्य मंत्री से संबंध में बात करूंगा कि आप लोग अपने मूल काम नहीं करते हैं।

रिफर केंद्र को ईलाज का केंद्र बनाया जाएगा

गौरतलब हो कि भैया लाल राजवाड़े लगातार बैकुंठपुर जिला अस्पताल की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है इन दिनों में लगातार जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सीएस को निर्देश दे रहे हैं । इस दौरान गत दिनो जिला अस्पताल बैकुंठपुर के प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेंद्र बनसरिया को ऑपरेशन के नाम पर पैसा लिए जाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य महकमें द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया । वहीं पर जिला अस्पताल बैकुंठपुर के प्रभारी सीएस के तौर पर भास्कर दत्त मिश्र को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के तहत नियुक्त किया गया है । विधायक को लगातार जिला अस्पताल की शिकायतें मिल रही है उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले 10 दिनों के भीतर जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा एवं जो भी कमियां है उसे पूर्ण कर रिफर केंद्र बन चुके जिला अस्पताल बैकुंठपुर को ईलाज का केंद्र बनाया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours