शादी के 4 साल बाद बच्चा नही होने से मृतक थी परेशान

कोरिया जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगो का कहना है कि लोग उसे बच्चा न होने पर ताना मारते थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि बच्चा पैदा नहीं होने की वजह से उसे अपनो का ताना सुनना पडता था। इस कारण उसने यह कदम उठाया।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रमणि पंडो उम्र 24 वर्ष पति जोगेंद्र पंडो ग्राम आनंदपुर कटगोडी थाना क्षेत्र चरचा की रहने वाली थी । चार साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी पति-पत्नी दोनो अपने जीवन र्निवाह के लिए दैनिक मजदूरी का कार्य करते थे । इस दौरान 06 जुलाई की शाम को पत्नी अपना मोबाइल व ब्लूटूथ लेकर घर से बाहर निकल गई । इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे रिश्तेदारों में खोजना शुरू किया ।


किंतु वह नहीं मिली । इस दौरान गत दिवस चरचा निवासी संजय मिंज कटगोड़ी और चरचा के बीच स्थित पहाड़ी पर औषधि की तलाश में गया हुआ था कि इस दौरान उसने पेड़ पर लटकी महिला के लाश दिखी । उसने इसकी सूचना तत्काल चरचा पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस प्रत्यक्षदर्शी को लेकर मौके पर पहुंची और शव को उतार मामले की जांच शुरू की। जिसके उपरांत खोजबीन के दौरान पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी इसके बाद परिजनों ने आकर मृतक की पहचान किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours