केंद्र सरकार द्वारा 1975 के आपातकाल की याद में 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करने पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। देश भर में कांग्रेस के नेताओ की बेचैनी पर बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र के दर्जनो नेताओ को भी उस दौरान कांग्रेस ने जेल में डाल दिया था।

उन्होने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि 25 जून 1975, वह काला दिवस था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही मानसिकता ने हमारे संविधान में निहित लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था। यह दिवस हमारे सभी महापुरूषों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराएगा, जो संविधान की रक्षा व लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए यातनाएं सहकर दिवंगत हो गए। मैं पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours