कलेक्टर कोरिया को लिख चुकी हैं नेता प्रतिपक्ष पत्र
बैकुंठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं इससे पूर्व कलेक्टर कोरिया को पत्र लिख कर ध्यान आकर्षण करवाते हुए समय पर वेतन भुगतान के लिए निवेदन किया है नगर पालिका शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में अहम योगदान देने वाले नगर पालिका के कर्मचारी आज तगहाली का जीवन जीने पर मजबूर है नगर पालिका में काम करने वाले नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी ज्यादातर मध्यम वर्ग गरीब परिवार से हैं। खेती का समय आ गया है वही पर बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना है और पढ़ाई के लिए किताब कापी ड्रेस लेना का बोझ है नगरपालिका परिषद में कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पा रही है सरकार हर महीने हजारों करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए वेतन तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उनको अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है इसलिए कर्मियो को तत्काल वेतन का प्रबंध किया जाये। जिससे वो जीवन यापन कर सकें।



+ There are no comments
Add yours