भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के विरोध पर कांग्रेस ने उनका पुतला फूंकने को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर एकत्र हुए। उसके बाद बैकुंठपुर कुमार चौक पर जमकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला दहन किया। वही कांग्रेसजनों का कहना था कि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर जैसे लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इस तरह के शब्द कहना बेहद शर्म की बात है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता ने अपमान जनक शब्द बोले हैं, वह निश्चित ही निंदनीय हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, भूपेंद्र यादव, संगीता रवि राजवाड़े, अशीष यादव समेत अन्य कांग्रेस मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours