33 वर्ष पहले बनी मुख्य भवन की हालत भी खराब
जिले में हो रही भरी बारिश के बीच बुद्धवार की सुबह कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के डाक घर की बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई। इस घटना के बाद डज्ञक घर के पोस्ट मास्टर सहित अन्य कर्मचारी काफी परेशान हुए। गनमत रही कि बाउंड्री वॉल उल्टे साइड में गिरने से मलबा दूसरे साइड बिखर गया। इस दौरान डाक घर के कामकाज पर किसी तरह का असर नही हुआ।
जिला मुख्यालय का डाक घर होने के कारण प्रतिदिन यहा हजारो लोगो का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद आज तक इसे नया भवन नसीब नहीं हुआ है । बच्चे जान जोखिम में डालकर यहां काम कर्मचारी काम करते हैं। पिछले दिनों मुख्य भन की छत और दिवारो से कई बार प्लास्टर गिरने की घटना हो चुकी है। इस बीच मंगलवार को क्षेत्र में दोपहर से मूसलाधार बारिश का दौर बुद्धवार को भी जारी है।
मुख्य भवन की हालत भी खराब
1991 में बनी इस डाक घर की जर्जर अवस्था गित डेढ दशक से है। डाकघर वर्षों से नए भवन की बाट जोह रहा है लेकिन अभी तक नया भवन नसीब नहीं हुआ है। बताया जाता है कि कमरों की हालत दयनीय हो चुकी है।



+ There are no comments
Add yours