कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में मृत डाक्टर के आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक की मौत के बाद चिकित्सक दोषियों पर कार्रवाई को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के न्यू लाईफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में कैंडल जलाकर कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में मृत डाक्टर के आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना किया।
छात्राओ ने कॉलेज परिसर में न्याय मांगते हुए नारेबाजी की। बाद में प्रशिक्षु चिकित्सक को श्रद्वांजलि दी। छात्र-छात्राओं का कहना था दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। छात्राओ ने कहा कि प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ गलत हुआ। मेडिकल कॉलेज में हुई घटना ने झकझोर दिया है।
इस दौरान नार्शिंग कॉलेज की संचालिका श्रीमती वंदना जायसवाल, संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती निहा नैन्सी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री सौम्या सिंह एवं नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती लुकेश साहू नर्सिंग संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहेे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours