बैकुंठपुर।

पिछले दिनों कोरिया जिले के सोनहत के आरईएस विभाग के एसडीओ को सरगुजा संभाग आयुक्त के द्वारा निलंबित किए जाने के बाद कोरिया जिला प्रशासन के द्वारा पीएमजीएसवाई के इंजीनियर अमित चौधरी को विभाग का प्रभारी एसडीओ बनाये जाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक ओर जहां आरईएस विभाग में पांच इंजीनियर पहले से ही जिले में मौजूद हैं तो अन्य विभाग के इंजीनियर को एसडीओ पद का प्रभार देने की क्या आवश्यकता थी । यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह से इसकी शिकायत करने की बात कह रहे हैं । वहीं पर उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी इन्हें नहीं हटाया जाता है तो इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाएगी । भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस शासन में जिन लोगों के द्वारा जमकर मलाई खाए गई है वैसे लोगों को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और न ही प्रशासन की मनमानी को नजर अंदाज करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours