भइयालाल राजवाडे ने 01 लाख 3000 का चेक प्रदान कर प्रशंसा करते हुए कहा दूसरे मंडल करें अनुसरण

बैकुंठपुर।

भाजपा एक ओर जहां सदस्यता अभियान के लिए जोर-जोर से जुटी हुई है वहीं पर दूसरी भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाड़े ने गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बैकुंठपुर विधानसभा में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडल को सम्मानित किया ।
सोमवार की शाम बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाड़े ने सलका जाकर मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े को 01 लाख 3000 का चेक प्रदान किया । इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, महामंत्री राम शंकर सिंह, उपाध्यक्ष शरद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कृष्ण कुमार राजवाडे, काशी प्रसाद साहू कोसा अध्यक्ष डॉ अंसारी, महिला मोर्चा कोरिया जिलाध्यक्ष धर्मावती राजवाड़े एवं महिला मोर्चा की महामंत्री संगीता गुप्ता के मौजूदगी में चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि बैकुंठपुर विधानसभा अंतर्गत भाजपा के 06 मंडलों में विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने पर सलका मंडल ने किया है। सलका मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े ने बताया कि विगत वर्षों में विधानसभा चुनाव के दौरान सलका मंडल हमेशा लगभग 3000 वोटो से पीछे रहता था। गत विधानसभा चुनाव में सलका मंडल ने खाई को पाटते हुए 2804 मतो से बढत हांसिल किया। भइयालाल राजवाड़े ने सलका मंडल के लगभग 20 गणेश पूजा पंडालो में जाकर पूजा समिति को नगद राशि भी प्रदान किया।

बूथो को भी मिला ईनाम

सलका मंडल के जिन बूथो ने बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें भी उन्हें भी चेक के देकर सम्मानित किया गया। सलका मंडल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वालों में मेका बूथ प्रथम रहा जहां 92 प्रतिशत वोट भाजपा को मिला था। यहा के बूथ अध्यक्ष राम साय एवं शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार को 51000 का चेक प्रदान किया। दूसरे स्थान पर रहे दुर्गापुर बूथ जिसने 84 84 प्रतिशत मत प्राप्त किए उसे 31000 व तीसरे स्थान पर रहे बिशनपुर बूथ को 21000 का चेक दिया। इस दौरान दोनों बूथो के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ प्रभारी गंगा राजवाड़े, किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष शिवप्रसाद, बूथ अध्यक्ष छोटेलाल, बिशनपुर बूथ के कोषाध्यक्ष रामचंद्र राजवाडे, युवा मोर्चा के तरुण पैकरा एवं बूथ अध्यक्ष गणेश राजवाड़े उपस्थिति रहे।

सदस्यता अभियान में रहें अव्वल

भइयालाल राजवाडे ने सलका मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बधाई के पात्र हैं आपसे दूसरे बूथो को भी प्रेरणा लेकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में सबसे अव्वल रहना है। भाजपा की संकल्प हर वर्ग का कल्याण हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्ड काल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। आप लोगो को समझाये कोई भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं तो मिस्ड काल करके आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पूरे देश में 18 करोड़ से ज्यादा की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमारे काम करने की जो पद्धति है, कार्यक्रम है, जो योजनाएं हैं इन सब से ही भारतीय जनता पार्टी को पार्टी विथ द डिफरेंस कहा जाता है। हमारी पार्टी कार्यक्रम और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए आप सब का सम्मान है और आपकी जिम्मेदारी है।

01- सलका मंडल को चेक प्रदान करते बैकंठपुर विधायक


02- बूथ अध्यक्षो का भी किया गया सम्मान

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours