1984 में दिल्ली में 3000 सिखों का कर पगड़ियां उतार दी गईं, बाल काटे गये और दाढ़ी मुंडवा दी गई। इस पर क्या बोले राहुल ।

बैकुंठपुर।

अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। राहुल कई कार्यक्रम में मोदी सरकार की कमियों को गिनाते दिखे हैं। राहुल ने ये भी कहा कि आरएसएस एजेंडे के तहत काम करता है। इस बीच राहुल ने सिखों को लेकर एक टिप्पणी की जिस पर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है।
सिखों पर दिए राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि 1984 में दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया और यह तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी।
दिल्ली में 3000 सिखों का कत्लेआम किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। राहुल गांधी यह नहीं कहते है कि यह सब तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी।
उन्होने राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिलाते हुए कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष के नेता थे, तो उन्होंने कभी देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की। चौहान ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और विपक्ष का पद एक जिम्मेदारी वाला पद होता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours