कांग्रेस ने बढी मंहगाई व सीमेंट के बढ़े दाम वापस लेने किया धरना प्रदर्शन

बैकुंठपुर।

कोरिया कांग्रेस ने बढी मंहगाई व सीमेंट के बढ़े दाम वापस लेने के लिए जमकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने प्रर्दशन के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता को लूट रही है। जिसका उदाहरण विगत दिनों सीमेन्ट के दाम में 50 प्रतिबोरी की दर से वृध्दि की गई है जिसमे 260 से कीमत बड़ाकर 310 कर दिया गया है। अब गरीबों के पक्के मकान कैसे बनेंगे यह भी भाजपा सरकार को बताना चाहिए।
इसलिए कांग्रेस अब मांग करती है कि पीएम आवास के लिए राशि चार लाख व शहरी के लिए पांच लाख कर दिया जाये। ताकि बेहतर आवास बन सके। आगामी चार राज्यों में चुनाव होना हैं इसलिए साय सरकार ने गरीबों पर भार डालकर चंदा इकट्ठा कर रही हैं।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता बोले प्रदेश में भाजपा के संरक्षण में रेत माफिओं का गुण्डाराज चल रहा है, चारो ओर लूट मची हुयी है, खनिज संसाधनों को खुलेआम लूटा जा रहा है और राज्य सरकार तमाशबीन बने हुए है। विष्णुदेव की सरकार के नौ माह पूरे हो चुके हैं, लेकिन कहीं विकास और निर्माण नहीं दिख रहा है।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह बोले प्रदेश की सरकार घसीटकर चल रहा है या पैदल चल रहा है, यह समझ से परे हैं। सरकार में फंड का अभाव हो चुका है। भाजपा की सरकार हिटलरशाही व दबावपूर्ण सरकार चला रही है कहीं भी लाठीचार्ज कर रहे हैं। इससे जनता व लोगों में दहशत है। चाहकर भी अपने अधिकार के लिए आंदोलन नहीं कर पा रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद बोले एक दिन में सीमेंट के दाम 50 रुपये बढ़ाकर भाजपा की सरकार वसूली में लगे हुए है। सीमेंट उत्पादन के लिए कच्चा माल, कोयला, जमीन, बिजली समेत सभी छत्तीसगढ़ की सामाग्री है, फिर भी महंगे दामों पर लोगों को सीमेंट बेचकर लूटने की कोशिश जारी है। महतारी वंदन के लिए पूरा राशि खर्च कर रही है, ऐसे में प्रदेश का विकास रूक गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर,पीएसएस सदस्य योगेश शुक्ला,संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, भूपेंद्र यादव, विजय सिंह,रामकृष्ण साहू, राजीव गुप्ता, संगीता सोनवानी, संगीता राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, रवि राजवाड़े सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours