बैकुंठपुर।

कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान को सफल बनाने कांग्रेसी सड़कों पर निकले हैं और व्यापारियों से समर्थन मांगकर दुकानें बंद कराया। वहीं सब्जी बाजार में बंद का मिलाजुला असर रहा।
पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्या नजीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित सभी कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इस दौरान दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की। जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा कवर्धा जिले में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोरिया शहर बन्द कराया गया । कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला कहा कि शहर में कवर्धा कांड को लेकर बंद का आवाह्न किया गया था आज सड़कों में निकलकर सभी मार्केट को बंद करवाया ।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद ने कहा कि कल रात बड़ी संख्या में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों सहित एसपी और कलेक्टर का ट्रांसफर कांग्रेस के दबाव में आकर सरकार ने किया है, लेकिन इससे क्या होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है कवर्धा गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है और वहां ऐसी घटना हुई है। निर्दाेष पर कार्रवाई की गई, जिसे लेकर आज छत्तीसगढ़ में बंद का आवाह्न किया गया ।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देकर आज छत्तीसगढ़ बंद रखने को कहा था।

आखिर क्या हैं मामला

दरअसल बीते 15 सितंबर को रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को घुसने नहीं दिया। पथराव में एसपी अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, पॉलिटिकल वॉर और वर्चस्व की लड़ाई में मॉब लिंचिंग हुई है। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें प्रशांत साहू भी शामिल था, जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours