जनपद उपाघ्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से छिंदीया में पीएसी खोलने की रखी मांग

Estimated read time 0 min read

10 गॉव के लोगो के मिलेगा लाभ

बैकुंठपुर।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जनपद पंचायत बैकुंठपुर की उपाध्यक्ष आशा महेश साहू ने ग्राम छिंदीया में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग रखी । जनपद उपाध्यक्ष ने बताया कि मेरी मांग पर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होने बताया कि छिंदीया में नवीन स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्राम तेंदुआ, छिंदीया, चिरगुड़ा, कोचिला, रामपुर, पसला, शिवपुर अमहर, तरगवा व खैरी के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours