बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कल हिन्दू समाज करेगा प्रदर्शन
हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित व स्वामी चिन्मय दास की रिहाई और केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग
बैकुंठपुर।
मंगलवार को बैकुंठपुर में हिंदू समुदाय ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के विरोध में एक विशाल पैदल मार्च रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक और जागरूक समाजसेवी शामिल होंगे। इसके लिए हिन्दू जागरण मंच बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और समर्थन जुटाने के लिए अयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि 3 दिसंबर को दोपहर 1 बजे बैकुंठपुर के प्रेमाबाग से रैली द्वारा घड़ी चौक पहुंचकर सभा का आयोजन और ज्ञापन सौंपेगा।
इस प्रदर्शन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे हमलों पर ध्यान आकर्षित करना जिससे भारत सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जा सकें। हिन्दू समाज के लोगो का कहना है कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा जारी रही, तो भारत सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने और बांग्लादेशी दूतावास को निष्कासित करने की आवश्यकता है।
हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो
हिंदुओं का एकमात्र देश भारत है यदि हमारे हिंदू बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं हैं, भारत सरकार को तुरंत उन्हें भारत लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। भारत सरकार को चाहिए कि वह बांग्लादेश के साथ व्यापार समझौतों की समीक्षा करे और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए।
स्वामी चिन्मय दास की रिहाई की मांग
हिन्दू समाज नेे हाल में गिरफ्तार किए गए स्वामी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की भी मांग की है समाज का कहना है कि भारत सरकार को बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए ताकि स्वामीजी को तुरंत रिहा किया जा सके। इसके साथ ही अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को भी देश से बाहर करने की मांग की जा रही है। भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए। जल्द ही ठोस कदम उठाए जाए।

+ There are no comments
Add yours