स्मार्टकार्ड घोटाले की चल रही जॉच……अब अस्पताल को चाहिए आयुष्मान योजना का लाभ

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छह वर्ष बाद जैसे तैसे कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शर्मा अस्पताल के स्मार्ट कार्ड घोटाले की जांच दबाव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया । अस्पताल की जाच अभी चल ही रही है। इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि हमने जांच टिम बना दिया है जो जाच कर रही है। विदित हो कि प्रदेश भर में जिस प्रकार से स्मार्ट कार्ड घोटाले को प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों के द्वारा अंजाम दिया गया । वह किसी से छुपा नहीं है किंतु कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में हमेशा ही अनोखे काम होते रहे हैं एक तरफ जहां जांच का नतीजा सामने नही आया है दूसरी ओर जानकारो का कहना है कि बैकुंठपुर के शर्मा हॉस्पिटल को एक बार फिर शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना से जोड़ने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग में आवेदन किया गया है और शर्मा अस्पताल को उससे जोडने तरह तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।

स्मार्ट कार्ड घोटाले की चल रही जांच

शर्मा अस्पताल के खिलाफ स्मार्ट कार्ड घोटाला सहित अन्य दो मामलों में शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाई कर जांच प्रारंभ कर दिया है। नईदुनिया द्वारा 3 वर्षों से लगातार प्रमुखता से खबरे प्रकाशित करने के बाद भी घोटाले के विरुद्ध भी जांच नहीं कराई जा रही है।

लोगो की शिकायतो पर शुरु हुआ था जाच

लोगो की शिकायतो पर प्रदेश सरकार ने शर्मा अस्पताल की जाच शुरु की। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों से सैकडों मरीज ने अस्पताल पर कई तरह के गंभीर शिकायते दर्ज कराई। जांच में कई प्रकरण तो ऐसे सामने आए जिसमें अस्पताल ने एक मरीज का इलाज किया और उसके एवज में फर्जी तरीके से चार अन्य स्मार्ट कार्डों से पैसे का आहरण किए गए। कई दर्जन एैसे मामलो में पिडितो के बयान के आधार पर शासन ने शर्मा अस्पताल की जांच कराया। स्मार्ट कार्ड फर्जीवाड़े की विजलेंस टीम ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसएल चावडा के समक्ष सभी मरीजों के बयान दर्ज किए थे। जांच दल ने मरीजों के घर-घर जाकर बयान लिया गया। जांच में पाया गया कि अस्पताल द्वारा फजी प्रकरण बनाकर स्मार्ट कार्ड पैकेज का दुरुपयोग किया गया। जांच अधिकारियों ने पाया कि अस्पताल ने मोतियाबिंद व पथरी सहित कई प्रकार की बीमारियों के फर्जी प्रकरण बनाकर स्मार्ट कार्ड से पैसा निकाला। अस्पताल ने जनरला वार्ड में मेडिकल बेडो के स्थान पर लकड़ी के तखतो पर मरीजों का इलाज किया, आपरेशन थिएटर शासन के नियमों का पालन नहीं पाया गया।

वर्जन……

शासन के निर्देश पर बैकुंठपुर के शर्मा हॉस्पिटल की जांच टिम बनाकर की जा रही रही है। अस्पताल ने कई महीने पूर्व आयुष्मान योजना के लिए आवेदन किया है हम आवेदन करने से किसी को नहीं रोक सकते हैं।

डॉ. प्रशांत सिंह – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरिया

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours