कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी, चौतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर बनाई रणनीति….घडी चौक पर दोपहर 12 से 2 बजे चक्का जाम…..03 बजे विद्युत दर वृद्धि के विरोध में कार्यालय घेराव……कांग्रेस कार्यालय में जिला प्रभारी डॉ. विनय जायसवाल लेंगे बैठक

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चौतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुखर हो गइ्र है। कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है कि है ईडी की कार्यवाही के विरोध में वह पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति (पी.ए.सी.) तथा विधायकों की बैठक में ईडी की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा के बाद सभी ने एक स्वर में ईडी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित तथा बदले की कार्यवाही बताया। यही कारण है कि कांग्रेस का माना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अडानी के जल, जंगल, जमीन की लूट की सहभागी बनी हुई है। सरकार के संरक्षण में अडानी प्रदेश के जंगलों को कटवा रहा है और उसका विरोध करने पर केंद्र सरकार ईडी की कार्यवाही करवाती है।


उन्होने बताया कि कोरिया कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से इस कार्यवाही का विरोध करेगी। इसके लिए शहर के घडी चौक पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर अडानी के लूट के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारीगण, सांसद, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पंचायती राज संगठन के सभी पदाधिकारी, आदिवासी प्रकोष्ठ, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्यगण, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण, भारतीय कोयला मजदूर कांग्रेस इटंक, संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक, बी.डी.सी. सदस्यगण, सरपंचगण, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं समस्त बी.एल.ए सभी को बुलाया गया है।

कांग्रेस के दिनभर के कार्यक्रम पर एक नजर

1- मंडल एवं सेक्टर का पुनर्गठन हेतु राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सुबहः 11 बजे जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल की उपस्थिति में संगठनात्मक पुनर्गठन हेतु आवश्यक बैठक आयोजित किया गया हैं।

2- दोपहर 12 से 02 बजे तक राजीव भवन के समक्ष आमसभा एवं घडी चौक पर चक्का-जाम आंदोलन किया जायेगा। जिसमें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व ई.डी. की द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आमसभा के पश्चात प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी शामिल हैं।
3- दोपहर 03 बजे से विद्युत दर वृद्धि के विरोध में कार्यालय घेराव एवं ज्ञापन बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में विद्युत कार्यालय का घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours