ध्वजारोहण भारत की जीवित सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक धरोहर कर प्रतिक – संत जायसवाल…….न्यू लाईफ में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम

बैकुंठपुर।

न्यू लाईफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुंठपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती, भारत माता एवं राष्ट्रपिता के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। ध्वजारोहण अतिथी डॉ. प्रिंस जायसवाल एवं वंदना जायसवाल के द्वारा किया गया। अतिथीयों, संस्था के स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्र गान एवं झण्डा गीत गाया गया। ध्वजारोहण उपरांत संस्था के नवीन भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संस्था के अध्यक्ष संत कुमार जायसवाल एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, भाषण, सामुहिक नृत्य एवं नाट्य कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। अतिथी डॉ. प्रिंस जायसवाल ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देश के प्रति भारतीय नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। संस्था के प्रबंधन के द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी शैक्षणिक सर्त्से संस्था में पोस्ट ग्रेजुएट नर्सिंग अंतर्गत विभिन्न विषयों में एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के साथ अन्य राज्यों के नर्सिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल नर्सिंग संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहेे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours