साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित
प्रतिष्ठित विद्यालय साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता विद्यालय के निदेशक डॉ. राहुल अग्रवाल, एस.एम.सी. समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रभाकर उपाध्याय एवं उप-प्रधानाचार्य दिनदयाल तिवारी के कुशल मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा का परिणाम है। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
हाल ही में जे. पी. इंटरनेशनल स्कूल, कांकेर द्वारा आयोजित “एमपावर इंटर स्कूल टूर्नामेंट” में साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर के 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थी (लड़के एवं लड़कियाँ) ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताएँ बैडमिंटन, शतरंज और टेबल टेनिस जैसे खेलों में हुईं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद हमारे विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया।

विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियाँ
बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन
अंडर-14 बॉयज़ वर्ग में प्रथम स्थान (विजेता)
अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में प्रथम स्थान (विजेता)
इन शानदार प्रदर्शनों के आधार पर साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर को इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
बैडमिंटन (लड़कियाँ)
अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में द्वितीय स्थान (रनर अप)
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में तृतीय स्थान
शतरंज
अंडर-14 बॉयज़ वर्ग में द्वितीय स्थान
अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में तृतीय स्थान
टेबल टेनिस
अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में द्वितीय स्थान (रनर अप)
कुल पदक विवरणरू
बैडमिंटन 12 पदक
शतरंज 8 पदक
टेबल टेनिस 3 पदक
इस प्रकार हमारे विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 23 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय परिवार सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को हृदयपूर्वक बधाई देता है, जिन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ यह सफलता अर्जित की। यह उपलब्धि विद्यालय के खेल संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है।

विशेष आभार सुरेश कुमार एवं संगीता यादव का, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता स्थल पर जाकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया, तथा संजय सिर्दार का, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया।

यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी परिचायक है।
साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर परिवार इस गौरवशाली उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी अपने विद्यार्थियों से ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा करता है।


+ There are no comments
Add yours