मरिजो को जिला अस्पताल में भीष्ण गर्मी से राहत दे रही ठंडी कूलर

Estimated read time 0 min read

भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर प्रशासन द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी एवं आईपीडी में पर्याप्त मात्रा में कूलर एवं पंखों की व्यवस्था की गई है, जिससे उपचार हेतु आने वाले मरीजों को गर्मी से राहत मिल रही है।

इस संबंध में डॉ. आयुष जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी वार्डों में नियमित रूप से कूलर एवं पंखों का संचालन किया जा रहा है तथा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी भी की जा रही है, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि ओपीडी एवं आईपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षालयों एवं वार्डों में भी पर्याप्त संख्या में पंखों एवं कूलरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही पेयजल, स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आरामदायक वातावरण भी प्राप्त हो सके।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर प्रशासन मरीजों की सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाती रहेंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours