राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, संगठन की जमीनी स्थिति पर हुई चर्चा

Estimated read time 1 min read

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, संगठन की जमीनी स्थिति पर हुई चर्चा

बैकुंठपुर।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रदेशभर से आए जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों से व्यक्तिगत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता से सतत संपर्क बनाए रखने तथा संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सचिन राव ने संगठन निर्माण, नेतृत्व विकास, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और आधुनिक संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण दिया। शिविर में के.सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सचिन पायलट, अलका लांबा, शशिकांत सेंथिल, एस. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी मार्गदर्शन दिया।
शिविर के समापन पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन को जिले के प्रत्येक ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं पंचायत व बूथ स्तर तक पहुंचाकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours