कोरिया में चुनावी हलचल हुई तेज, जिले की दोनो निकायो में अध्यक्ष पद के लिए दावेदार सक्रिय

Estimated read time 1 min read

भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की रणनीतिक तैयारियां

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के दोनो प्रमुख नगर निकायो में दिसंबर माह में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्यक्ष निर्वाचन और आरक्षण के नए नियमों ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। वर्तमान में दोनों निगमों में भाजपा का कब्जा है, जिसे बरकरार रखने और कांग्रेस द्वारा सत्ता में वापसी के लिए दोनों दल बूथ स्तर पर रणनीतियां बना रहे हैं।

कोरिया जिले के नगरीय निकाय, बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा में इस वर्ष दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार द्वारा अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था लागू किए जाने के बाद चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना है। चुनाव में अब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सीधे जनता से वोट मांगेंगे, जिसके कारण संभावित दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अभी कुछ महीने शेष हैं, लेकिन दोनो प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने अभी से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शहर के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी बढ़ गई है। कई नेता वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सक्रियता आगामी चुनाव की तैयारी का ही हिस्सा है।

इस बार आरक्षण व्यवस्था ने चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है, आरक्षण तय होने के बाद राजनीतिक दलों के भीतर विजेता उम्मीदवारो की तालाश शुरु कर दी हैै।

प्रदेश और नगरीय प्रशासन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण पार्टी इस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। भाजपा का प्रयास रहेगा कि जिले के दोनो पालिकाओ में अध्यक्ष और अधिकतम पार्षद पदों पर जीत हांसिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत बनाया जाए।

माइंस क्षेत्र होते हुए भी दोनो निकाय व्यावसायिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में इन निकायों के चुनाव केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनके परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकते हैं। यही कारण है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आने वाले महीनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है तथा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होती जाएगी।

कोरिया जिले के दोनों प्रमुख नगर निकायो में वर्तमान समय में भाजपा का नेतृत्व है। बैकुंठपुर नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष नविता शिवहरे जबकि शिवपुर-चरचा में अरुण जायसवाल भाजपा से निर्वाचित हैं। इस प्रकार जिले के दोनों नगर निकायो की सत्ता भाजपा के हाथों में है। स्थानीय निकायों में भाजपा की यह स्थिति जिले की नगरीय राजनीति में उसकी मजबूत कर सकती है। जबकि कांग्रेस लगातार सत्ता की विफलता को जनता के सामने उजागर करने का का कर रही है।

हो रहा बेहतर दावेदारो जनस्वीकार्यता का आंकलन

कोरिया जिले के दोनो नगरिय निकायो में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में कई नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन के कुछ नाम अपना दावा जरुर ठोक रहे हैं किन्तु पार्षद और अन्य पदो पर रहते हुए जनता के बीच अपने आपनी छवी खराब कर रखा है अब इन लोगो के द्धारा धन बल के आधार पर वोट खरिदकर निकाय चुनाव जीतने के घोडे दौडाए जा रहें हैं। यही हाल कांग्रेस का भी नजर आ रहा है जहा जनता की पसंद का कोई एक चेहरा नजर नही आ रहा है। यही कारण है कि दोनो प्रमुख दलो के सामने जनता को स्वीकार दावेदार सामने लाने में असुविधा का सामना करना पड रहा है। हालांकि भाजपा की परंपरा के अनुसार उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव के ठीक पहले किए जाने की संभावना है, इसलिए अंतिम फैसला संगठन नेतृत्व के हाथ में होगा।

आने वाले दिनो में निकायो में जीत हांसिल करने के लिए भाजपा ने संगठन स्तर पर बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। हम बेहतर उम्मीदवारो को चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी कर रहे हैं। जीत हमारी ही होगी। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जिसका परिणाम हमें जनता जीताकर जरुर देगी।

देवेन्द्र तिवारी – जिलाध्यक्ष, भाजपा कोरिया

स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाकर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। पार्टी संगठन भी संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता और जनस्वीकार्यता का आकलन कर रहा है। रही बात सत्तारुढ भाजपा की तो जनता अब इनसे त्रस्त हो गई है। इनका डबल इंजन खराब हो गया है। चल रहा नही है सिर्फ धुआ दे रही है। जिससे पुरे प्रदेश का प्राकृति खराब हो रही है।

प्रदीप गुप्ता – जिलाध्यक्ष कांग्रेस

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours