न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का बीएससी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

Estimated read time 1 min read

छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्थान का बढ़ाया गौरव, प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

बैकुंठपुर।

शिक्षा, अनुशासन, समर्पण और सतत परिश्रम का सशक्त संगम तब साकार होता है, जब विद्यार्थियों की मेहनत उत्कृष्ट परिणामों के रूप में सामने आती है। इसी गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाते हुए न्यू लाइफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुंठपुर ने एक बार पुनः शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित बी.एससी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान की विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार संस्थान की छात्रा दिव्या राजवाड़े ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जमूना सिंह 68.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किये एवं नवनित राजवाड़े 68 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। इन छात्राओं की सफलता न केवल उनके अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है, बल्कि संस्थान में उपलब्ध उच्च स्तरीय शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा अनुभवी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का भी सजीव प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संस्थान का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें मानवीय संवेदनाओं, सेवा भावना, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दक्षता से परिपूर्ण कुशल स्वास्थ्यकर्मी के रूप में तैयार करना भी है। यही कारण है कि संस्थान के विद्यार्थी समय-समय पर शैक्षणिक उपलब्धियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय देते रहे हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पश्चात महाविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। सफल छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास, संस्था के दूरदर्शी प्रबंधन, प्राचार्य के प्रेरणादायी नेतृत्व तथा समस्त शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण सहयोग को दिया। छात्राओं ने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन ने उन्हें यह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्थान के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकगण ने सफल छात्राओं को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान की छात्र-छात्राओं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा-भाव का आदर्श प्रस्तुत करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। निश्चित ही यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और संस्थान को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours