सेवा संकल्प अभियान के साथ बूथ सशक्तीकरण पर जोर-भाजपा
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पटना मंडल के बूथों का किया प्रवास, समितियों का किया सत्यापन
पटना मंडल में लगातार दो दिनों तक चलेगा सत्यापन, एक सप्ताह में बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण करने का लक्ष्य
बैकुंठपुर ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ समितियों के सत्यापन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से भाजपा जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मंगलवार को पटना मंडल के विभिन्न बूथों का सघन प्रवास किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, समिति सदस्यों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर बूथ समितियों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ सशक्तीकरण के लिए दिए गए संगठनात्मक निर्देशों का पालन करने तथा बूथों पर नियमित बैठक कर बैठक पंजी संधारित करने का आग्रह किया।
पटना मंडल में लगातार दो दिनों तक होगा बूथ सत्यापन
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि पटना मंडल के बूथों का सत्यापन लगातार दो दिनों तक किया जाएगा। प्रवास के दौरान बूथ समिति के गठन, सदस्यों की सक्रियता, नियमित बैठकों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए जा रहे हैं।

एक सप्ताह में पूरा हो बूथ समितियों का सत्यापन
जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बूथ सत्यापन कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मंडल प्रभारी अपने मंडल के शक्ति केंद्रों का दौरा करें और शक्ति केंद्र प्रभारी अपने अंतर्गत आने वाले बूथों का दौरा कर बूथ समितियों का प्रत्यक्ष सत्यापन करें। बूथ प्रभारी भी अपने-अपने बूथों पर इस कार्य में सक्रिय रूप से जुटें। उन्होंने कहा कि जिले की बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि जहां संगठनात्मक सुधार या सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष ने महोरा-01, महोरा-02, डकई पारा, मानपुर, कोटकताल, हथवर, जमगहना, चंपाझर, बरदिया, पीपरडांड, करहियाखांड, पूटा एवं अंगा बूथों का भ्रमण किया। इन बूथों के अध्यक्ष अमन जायसवाल, ओमप्रकाश तिवारी, प्रमेंन्द्र कुमार यादव, कपिल कुशवाहा, नरेंद्र राजवाड़े, ललित दुबे, शिवलाल यादव, अनिल कुमार राजवाड़े, प्रीतपाल प्रजापति, कमलेश्वर राजवाड़े, शिव यादव एवं हरि ओम प्रजापति से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
सेवा संकल्प अभियान पर बूथों में हुई चर्चा, घर-घर जलेंगे आशीर्वाद के दिए
बूथ प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप देने और घर-घर दीप प्रज्वलित कर सेवा एवं संकल्प का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर पटना मंडल अध्यक्ष राम लखन यादव, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, रामसागर तिवारी, विष्णु साहू, रूपचंद गुप्ता, दिनेश चक्रधारी, संतोष देवांगन, प्रवेंद सिंह, अरुण कुमार, भवर लाल कुर्रे, जय राजवाड़े, संदीप राजवाड़े, सरजू देवांगन एवं बुद्धू लाल रजक सहित बूथ समिति के सदस्य एवं स्थानीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा, सशक्त बूथ ही सशक्त भाजपा की आधारशिला है। बूथ समितियों का वास्तविक सत्यापन, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हमारी प्राथमिकता है।


+ There are no comments
Add yours