डॉल्फिन बस ने बाइक चालक को मारी ठोकर…..मौके पर युवक की मौत
बैकुंठपुर।
नेशनल हाईवे-43 पर बैकुंठपुर के समीप भांडी ग्राम के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भांडी ग्राम के पास सड़क पर बाइक और डॉल्फिन बस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान भांडी ग्राम निवासी सुखराम सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों तथा घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी की गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को दर्ज किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।


+ There are no comments
Add yours