हल्दीबाड़ी में जमीन धसने और जहरीली गैस के रिसाव इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Estimated read time 1 min read

चिरमिरी —

चिरमिरी के हल्दीबाड़ी क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने अचानक जमीन धसने और जहरीली गैस के रिसाव की घटना सामने आई है जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ज्ञात हो कि रविवार को सुबह बजे के आसपास शराब दुकान से लगभग 50 मीटर दूरी पर अचानक जमीन धसक गया और उसमें से धुआं नुमा जहरीली गैस निकलने लगी आनंद-फानन में लोग इस घटना को देखने के लिए भीड़ भी इकट्ठे हो गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सवाल यह उठता है कि यह भू धसान वाला क्षेत्र होने के बावजूद आखिर किसके और किन नियमों के तहत यहां अंग्रेजी शराब दुकान संचालित है और बगल में इंडेन गैस का गौदाम भी मौजूद है।यदि बड़ी दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। पूर्व में भी इस जगह हो चुकी है बड़ी दुर्घटना- कई साल पुर्व भी जमीन धंसने से ये पुरा मोहल्ला जमींदोज हो गया था जमींदोज हो गए थे कई घरों में दरार आ गए थे


प्रशासन ने इलाके को घेरकर लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी। एस ई सी एल ने प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही रोकने और राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की। इसी क्रम में हल्दीबाड़ी भारतीय स्टेट बैंक को भी उसे जगह से विस्थापित कर कुरासिया शिफ्ट किया गया। पूरे क्षेत्र से लोगों को खाली कराया गया। पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही हैं भू-धंसान की घटनाएं— कोयलांचल नगरी चिरमिरी में भू-धंसान कोई नई समस्या नहीं है. इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. हल्दीबाड़ी ओल्ड जीएम ऑफिस के क्षेत्र में भुरकुडी घाट के पास छोटी बाजार के पास भू-धंसान और गोफ बनने की घटनाएं हो चुकी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने खनन क्षेत्रों और जमीन के भीतर वर्षों से सुलग रही कोयला आग के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है।

बालू भराई न होना— पूर्व में की गई माइनिंग के बाद खाली जगहों पर नियम के अनुसार बालू नहीं भरा गया, जिसके कारण जमीन की स्थिरता कमजोर हो गई है।भूमिगत आग और बारिश: जमीन के नीचे धधक रही कोयले की आग और बारिश के दिनों में पानी के रिसाव के कारण मिट्टी धंसने और गोफ बनने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours