जागृति अभियान……एसपी ने ओड़गी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए टिप्स

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे श्साइबर जागृति अभियानश् के तहत कोरिया पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम ओड़गी में विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक के विस्तार के साथ-साथ साइबर फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। ठग अक्सर लोगों को लालच, डर या जल्दबाजी में फंसाकर अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित प्रमुख बातों की जानकारी दी।

ओटीपी व व्यक्तिगत जानकारी न करें साझा

किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते का विवरण, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या मोबाइल पर आया ओटीपी कभी साझा न करें। व्हाट्सएप या मैसेज पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक, लॉटरी, जॉब ऑफर या कम समय में पैसा दोगुना करने वाले विज्ञापनों से दूर रहें। फर्जी पुलिस, बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर बनकर आने वाले कॉल पर बिना जांच-पड़ताल किए कोई कदम न उठाएं।

तुरंत रिपोर्ट करें

यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (बलइमतबतपउम.हवअ.पद) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचित करें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी जिज्ञासाएं और शंकाएं भी रखीं, जिनका पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के इस जन-जागरूकता पहल की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारी, गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours