पदभार ग्रहण करते ही दीपिका नेताम ने लिया विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक
बैकुंठपुर।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बैकुंठपुर एसडीएम दीपिका नेताम ने बैकुंठपुर एसडीएम ने पद भार ग्रहण करते ही नगर पालिका बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने एसआइआर से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, दावा-आपत्ति, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। एसडीएम श्रीमति नेताम ने मास्टर प्रशिक्षको से बीएलओ से समन्वय बनाकर घर-घर तक पहुंचने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एसआइआर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया।
जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी बैकुंठपुर का प्रभार सौंपा है। कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव ने इस संबंध में 8 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। इससे पहले भी वे बैकुंठपुर एसडीएम के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उनके पूर्व कार्यकाल के अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली को देखते हुए एक बार फिर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।


+ There are no comments
Add yours