मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में खंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का आरम्भ

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

संचालनालाय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव और खण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दीपिका नेताम के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के मध्य मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में आयोजित किया गया है खंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए रोस्टर तैयार किया गया है जिसमें 13 अक्टूबर को 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़,तवा फेक, लंबी कूद गोला फेंक एवं भाला फेंक का प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल अधिकारी, पीटीआई जनपद के नियोजित कर्मचारी एवं प्रतिभागियों की मौजूदगी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे एवं पार्षद अनिल खटीक के द्वारा किया गया। प्रथम दिवस प्रतियोगिता में लगभग 480 प्रतिभागी भाग लिए। 14 अक्टूबर को वॉलीबॉल खो -खो,बास्केटबॉल तीरंदाजी का खेल मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में आयोजित होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता बैडमिंटन हॉल तलवापारा तथा रोमांचक फुटबॉल मैच 14 वर्ष से 17 वर्ष आयु समुह के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता खेल मैदान सलका में संपन्न होगा। सहायक नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर ए. पन्ना ने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को निर्धारित समय एवं नियत स्थल पर उपस्थित कराने सम्बंधित सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours