Baikunthpur @ Tahkikat News
जिले के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब परिवहन विभाग कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घर बैठे अब लाइसेंस बन जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय ने जिले ऑनलाइन लाइसेंस सेवा शुरू कर दी है। गत 15 अप्रैल से आरटीओ संबंधी अन्य सेवाएं भी घर बैठे मिल रही है। जिसमे ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस डुप्लीकेट प्रति या ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन की प्रक्रिया भी संपर्क रहित हो गई है। यह सेवा भी आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से दी जाता है। जिला परिवाहन अधिकारी अनिल भगत का कहना है कि सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र एनआईसी के माध्यम से परिवहन कार्यालयों को कम्प्यूटरीकृत ई-ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है। वाहन पंजीयन संबंधी सेवाएं वाहन साफ्टवेयर तथा लाइसेंस संबंधी सेवाएं सारथी साफ्टवेयर के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
Home – Sarathi
सारथी पोर्टल को दिया गया विस्तार
छत्तीसगए में 2018 से वजूद में रहे सारथी एप के सबंध में आरटीओ ने कहा क फेसलेस आनलाइन लर्निंग लाइसेंस सारथी पोर्टल से घर बैठे ये सुविधा मिलेगी। विभाग के सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस के आवेदन आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पर दिए जाएंगे। पोर्टल पर आधार दर्ज करते ही सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी। और प्रमाणीकरण के बाद 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें कम से कम 12 प्रश्नों के आनलाइन जवाब सही देना होगा।
40 से अधिक उर्म वालो को डॉ. करेंगे प्रमाणीकरण
विभागीय जानकारी के अनुासर कोई भी व्यक्ति यदि ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाहता है और चालीस वर्ष से अधिक उम्र का है, तो उसे मोटर यान नियम के अनुसार निर्धारित प्रारूप में मेडिकल सर्टिफिकेट भी आवश्यक होता है। ड्राइविंग लाइसेंस में लगने वाले मेडिकल प्रमाण पत्र को फार्म 1ए कहा जाता है। यदि कोई आवेदक ट्रांसपोर्ट वाहन के लिए लाइसेंस बनवाना चाहता है, तो उसे भी फार्म 1ए में मेडिकल प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होता है। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक को फार्म भरने के बाद डाक्टर पास जाना होगा और अपना आवेदन नंबर बताना होगा। आवेदक राज्य में किसी भी डाक्टर के पास जा सकता है। आवेदन नंबर को सारथी पोर्टल में डालते ही आवेदक के मोबाइल में ओटीपी आ जाएगा। यदि आवेदक के द्वारा सहमति से ओटीपी डाक्टर को बताया जाता है तो संपूर्ण जानकारी फोटो सहित डाक्टर को दिख जाएगा। फोटो से वास्तविक व्यक्ति का मिलान करते हुए डाक्टर के द्वारा आनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours