भूमिहीन खेती मज़दूरों को सालाना छह हज़ार सरकार की अभिनव पहल- गुलाब कमरो

Estimated read time 1 min read

भूमिहीन खेती मजदूरों के हित में अनूठी पहल करने विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष को दिया धन्यवाद

Baikunthpur @ Tahkikat News

विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भपेश बघेल व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत को धन्यवाद दिया है , दरअसल विधायक गुलाब कमरो ने भूमिहीन खेती मजदूरों को सालाना 6 हजार की सहायता दिए जाने की घोषणा को देश की पहली और अनूठी योजना बताते हुए मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में भूमिहीन खेतिहर मज़दूर न्याय योजना की घोषणा करते हुए प्रति परिवार छह हज़ार रुपये देने की बात कही

देश में अपनी तरह की पहली योजना के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है विधायक कमरो ने इसे मील का पत्थर बताया है। गुलाब कमरो ने कहा कि पूर्व सरकार ने किसानों को सिर्फ छलने का काम किया था, धान का समर्थन मूल्य 2100 रु का वादा करके किसानों को बदले में सिर्फ धोखा दिया था, गरीबो का राशन कार्ड भी भारी संख्या में काट दिया गया था लेकिन भपेश सरकार ने न्याय योजना ला कर किसानों मजदूरों को न्याय दिया ंचस और इचस दोनों को राशन मुहैया कराया जा रहा है प्रदेश स्तर पर संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं से प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours