तहकीकात न्यूज @ मनेन्द्रगढ
सहारा कम्पनी से क्लेम राशि 70 लाख रुपये दिलवाने के नाम पर ठग गिरोह की सरगना नैना सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार करने मनेंद्रगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार प्राथी विजय कुमार निवासी आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ ने थाने में आ कर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि एक दिन अंजली नामक महिला का फोन आया जो अपने आप को सेबी हैदराबाद की अधिकारी बता कर सहारा में जमा पैसा का क्लेम दिलवाने के नाम पर क्लेम व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लगभग 13 लाख रुपये ठगे जाने की रिपोर्ट पर थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्र.307/2020 धारा 420 भारतीय दंड विधान का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। उच्च अधिकारियों के निर्देश में टीम गठित किया गया । तकनीक विशलेशण एवं बैंक डिटेल निकाल कर कार्य योजना बनाई गयी । इसी आधार पर थाना मनेंद्रगढ़ व सायबर सेल संयुक्त टीम द्वारा दिल्ली में कैम्प कर आरोपियो की पता साजी की जा रही थी। उसी दौरान आरोपी नैना सिंह उम्र 21वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया तो उसने पूछताछ में बताया कि किराए के आफिस लेकर किराए के लड़के लड़कियों की मदद से इस प्रकार का कृत्य करते हैं । आरोपी नैना सिंह के पास से 9 नग विभिन्न कम्पनी के मोबाइल , 9 नग ए टी एम , 2 आधार कार्ड व पैन कार्ड जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया । वही बाकी आरोपियो की तलाश की जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours